पाकिस्तान में गृहयुद्ध! 'ऑपरेशन हेरोफ' से दहला बलूचिस्तान, BLA ने 10 शहरों को घेरा, ISI ठिकानों पर कब्जा
"पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के उड़े होश; विद्रोहियों ने सेना की रसद रोकी, कई सैन्य कैंपों पर लहराया बलूच झंडा।"
इस्लामाबाद/NewsExcel: पाकिस्तान इस वक्त अपने इतिहास के सबसे भीषण आंतरिक संकट से गुजर रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ' (Operation Herof) के जरिए पाकिस्तानी सत्ता की चूड़ें हिला दी हैं। शनिवार सुबह से ही बलूचिस्तान के 10 बड़े शहरों में एक साथ धमाके और गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।
🔥 सैन्य ठिकानों पर प्रहार
पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर (FC) कैंपों पर रॉकेट से हमले किए गए हैं। कई जगहों पर आमने-सामने की जंग जारी है।📡 ISI नेटवर्क ध्वस्त
विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने पहली बार सीधे तौर पर ISI के गुप्त ठिकानों पर छापेमारी कर उनका रिकॉर्ड जब्त किया है।सीपेक (CPEC) प्रोजेक्ट पर मंडराया खतरा
चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट सीपेक पर भी इस हमले का गहरा असर पड़ा है। ग्वादर और आसपास के इलाकों में चीनी इंजीनियरों को सुरक्षित बंकरों में भेज दिया गया है। BLA का कहना है
कि वे अपनी जमीन पर किसी भी विदेशी कब्जे के खिलाफ हैं।
बड़ी अपडेट:
विद्रोहियों ने बलूचिस्तान को जोड़ने वाले सभी नेशनल हाईवे पर बारूद बिछाकर कब्जा कर लिया है, जिससे पाकिस्तानी सेना की मूवमेंट पूरी तरह ठप हो गई है।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आपातकालीन बैठक बुलाई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सेना को कई इलाकों से पीछे हटना पड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैन्य वाहनों को जलते हुए देखा जा सकता है।

