प्रेग्नेंसी का दुर्लभ मामला : जानिए कैसे मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन DNA टेस्ट में दोनों के पिता अलग-अलग

Prem Chand bhati

ब्राजील के मिनीरोस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन इनके पिता अलग हैं। बच्चों के जन्म के 8 महीने बाद DNA टेस्ट कराने पर इस बात का खुलासा हुआ है। डॉक्टर्स की मानें तो यह केस बेहद दुर्लभ है और दुनिया में इस तरह के लगभग 20 मामलों की ही पुष्टि हुई है।

मां ने एक ही दिन बनाए थे दो पुरुषों से संबंध

DNA टेस्ट में हुए खुलासे के बाद मां ने बताया कि उसने एक ही दिन में दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे। हालांकि, उसे प्रेग्नेंसी के दौरान यह नहीं पता था कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मां की मानें तो बच्चे एक जैसे दिखते हैं, यानी ये आइडेंटिकल ट्विन्स की तरह ही हैं।

जन्म के बाद बच्चों के पिता की आइडेंटिटी कंफर्म करने के लिए युवती ने पहले पुरुष का DNA टेस्ट कराया। जांच में पुरुष का DNA केवल एक बच्चे से मिला, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद युवती ने दूसरे पुरुष का DNA टेस्ट कराया, जिससे पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं।

यह हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन का केस है

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन (heteropaternal superfecundation) का मामला है, जो काफी दुर्लभ स्थिति है। इसमें दो जुड़वा बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA पाया जाता है। युवती के डॉक्टर टुलियो जॉर्ज फ्रांको ने बताया कि हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन की स्थिति में मां के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं। यही वजह है कि दोनों बच्चों का DNA एक जैसा नहीं होता।

सरल भाषा में समझें तो एक मां का शरीर हर महीने दो अंडे रिलीज करता है। ये अलग-अलग पिता के स्पर्म से फर्टिलाइज हो भी जाएं, तो भी बच्चे जुड़वा होते हैं। हालांकि, मां की कोख में बच्चे अलग-अलग गर्भनाल से जुड़े होते हैं। दोनों बच्चों में मां के जीन्स तो एक जैसे होते हैं, लेकिन पिता का जेनेटिक मटेरियल अलग रहता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!